बक्सर खबरः उमरपुर गांव के समीप नाव पलटने से एक युवक की मौत दुसरा युवक लापता है। यह घटना अद्यौगिक थाना क्षेत्र की है। बुधवार शाम 3:30 बजे किसान खेतों में काम कर वापस लौट रहे। उसी समय नाव पलट गयी। जिसमें कुछ किसान और नाव चालक तैर कर निकलने में सफल रहे। स्थानीय निवासी अमर नाथ तुरहा(30) की डुबने से मौत हो गयी। घंटों ग्रामीणों और प्रशासन के मशक्कत के बाद शव निकाला गया। लापता युवक सुमेश्वर तुरहा का शव घटना के दो दिन बाद भी नही मिल सका है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है।





























































































