हकीमपुर में चली गोली मुखिया पर एफआइआर

0
1772

बक्सर खबरः चुनावी रंजीश में चली गोली एक घायल। घटना इटाढ़ी थाना के हकीमपुर पंचायत की है। जहां गुरूवार शाम 3:30 की जब पंचायत चुनाव में मुखिया के प्रत्याशी रहे। विनोद सिंह खेत घुमन निकले थे। तभी तीन बाइक पर आधा दर्जन लोगों ने गोली बारी करने लगे। गोली-बारी के दौरान बवनोद को तर्जनी अंगुली में लगी। अपराधी बक्सर के तरफ भाग गये। घायल बिनोद सिंह को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र इटाढ़ी लाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुत्रों की माने तो बिनोद सिंह और दीपक कुमार सिंह की पुरानी अदावत है। कुछ साल पहले एक हत्या के मामले में पिड़ीत नामजद अभियुक्त है। घटना की पुष्टी करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र कैथल ने कहा मामला काफी गंभीर है। जांच में पता चलेगा है। परन्तु पिड़ीत विनोद सिंह के बयान पर हकीमपुर के बर्तमान मुखिया ओंमकार नाथ राय, दीपक सिंह सहित छः लोगों को नामजद के अलावा एक अज्ञात पर एफआइआर हुआ है। अनुसंधान जारी है। ज्ञात हो कि 2016 के पंचायत चुनाव में विनोद सिंह दुसरे नम्बर पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here