कोहरे में चोरों का कहर : दुकान से उड़ाए नगदी व समान

0
962

बक्सर खबरः रोशनदान तोड़कर दुकान से हजारों की चोरी हुयी है। घटना बुधवार की देर रात डुमरांव थाना के स्टेशन रोड़ स्थित राज कटरा की है। गुरूवार की सुबह दुकान मालिक अनिल कुमार ओझा अपने इलेक्ट्रानिक की दुकान में पहुंचे तो देखा की रोशनदान टुटा हुआ है। गेट का ताला खोला  तो देखा कि सारा समान विखरा हुआ है।  लाकर का ताला टुटा है। जिसमें रखे नगदी 12,000 रूपया के अलावा गिजर, हिटर, एलइड़ी बल्व समेत 50,000  मूल्य के समान गायब है। ओझा ने इसकी सूचना स्थानिय थाना को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया। मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना उकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की। वही दुकानदारों की माने तो घने कोहरे का फायदा उठा कर चोरों ने घटना का अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here