बक्सर खबर: ओपेन जेल के उपाधीक्षक ललन प्रसाद सिन्हा अब नहीं रहे। बुधवार को हृदया घात के कारण उन्हें सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व सिन्हा ओपेन जेल बनने के बाद से ही यहां तैनात थे। इन्हें उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। सूत्रों ने बताया कि वे भागलपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी पत्नी और बच्चा यहीं सरकारी आवास में साथ रहते थे। उनकी आकस्मीक मौत पर जेल प्रशासन ने गहरा शोक जताया है।





























































































