ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत

0
2226

-सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के समीप दुर्घटना
बक्सर खबर। ऑटो रिक्शा पलटने से सोमवार की चालक की मौत हो गई। दुर्घटना सिमरी थाना के बलिहार -पड़री मार्ग पर हुई। सूचना के अनुसार दोपहर एक बजे के लगभग एएसएमएल उच्च विद्यालय के समीप ऑटो सड़क किनारे पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को पता चला तो उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। थाने की टीम मौके पर आई, चालक की शिनाख्त के क्रम में पता चला उसका नाम अनिक बिंद था। उसकी उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है।

दुर्घटना के वक्त ऑटो में कोई सवार नहीं था। वह अकेला ही बलिहार से अपने गांव आशा पड़री के नगवां बिंद डेरा जा रहा था। तभी रास्ते में उसका संतुलन बिगड़ा और ऑटो पलट गया। सिमरी की थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अभी तक की पूछताछ में यही पता चला है कि दुर्घटना स्वयं की चूक से हुई है। इस अनहोनी के कारण अनिक बिंद के घर में मातम पसर गया है। लोग यह समझ ही नहीं पा रहे। दुखी परिवार को सांत्वना दी जाए। बावजूद इसके प्रशासन ने परिवार के लिए मदद की मांग लोगों ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here