-चिडिय़ों के लिए रखे दाना-पानी
बक्सर खबर। गर्मी का मौसम आ गया है। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग घरों में है। आप उसका पालन करते हुए भी कुछ परोपकार का कार्य कर सकते हैं। जैसा की आज के दौर में देखने को मिल रहा है। बहुत से लोग किसी न किसी की मदद कर रहे हैं। तो आप भी इसमें पीछे नहीं रहे। घर के वैसे स्थान पर पानी व दाने से भरा पात्र रखें। जहां तक पक्षी आते हों। क्योंकि इस दौर में जब लोग घरों के अंदर कैद हो गए हैं। चारे पानी का संकट हो सकता है।
लेकिन, हम और आप अपने घरों में ऐसी व्यवस्था करें तो इन जीवों की रक्षा हो सकती है। जैसा की पूर्व के लोग किया भी करते थे। इसी का अनुश्रवण करते हुए डुमरांव के युवा समाजसेवी अजय राय ने कुछ दिनों से पहल प्रारंभ की है। उन्होंने कई जगह ऐसे दो पात्र रखे हैं। एक में उनके लिए खाने योग्य अन्न एवं दूसरे में पानी भरते हैं। इसका वे प्रतिदिन ध्यान भी रखते हैं।































































































