‌‌‌ डुमरांव स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आई महिला, नहीं हो सकी पहचान

0
265

– दिन के साढ़े ग्यारह बजे के लगभग हुई दुर्घटना, 14 मिनट रुकी सुविधा एक्सप्रेस
बक्सर खबर। डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आई गई। दुर्घटना 11:30 के लगभग की है। लोगों ने बताया डाउन लाइन से कोई ट्रेन गुजर रही थी। जब गाड़ी चली गई तो लोगों की नजर लाल साड़ी में लिपटी महिला पर पड़ी। देखते ही लोग समझ गए उनकी मौत हो चुकी है। तत्काल इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई। उसकी लाश डाउन लाइन मेन ट्रैक पर पड़ी हुई थी।

इसी दौरान पटना से मुंबई जाने वाली सुविधा एक्सप्रेस भी डुमरांव स्टेशन पहुंची। लेकिन, ट्रैक पर महिला की लाश पड़े होने के कारण उसको 14 मिनट पर स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा। रेल पुलिस की टीम आई, उसके उपरांत लाश हटी। तब ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद लोगों ने जानना चाहा, यह महिला यात्री थी या वह पटरी पार करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुई। इस संबंध में पूछने पर रेल पुलिस ने बताया अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 40 साल के आस-पास है।

ऐसी सूचना मिल रही है, यह डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र की ही रहने वाली थी। लेकिन, जब तक इसकी पहचान नहीं हो पाती। कुछ कहना, उचित नहीं है। कुछ लोग यह भी बता रहे थे। शव को देखने से ऐसा लग रहा था, महिला सीधे ट्रेन के नीचे आ गई थी। क्योंकि अगर कोई ट्रेन से गिरता है तो शव पटरी से कुछ दूर चला जाता है। लेकिन, वह पटरी पर ही पड़ी हुई थी। फिलहाल रेल पुलिस लोकल पुलिस से इनपुट ले रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here