-सूत्रों ने कहा हत्यारों की हो गई है पहचान
बक्सर खबर। पप्पू पटवारी की हत्या शनिवार की रात सिंडिकेट के पास कर दी गई। जब वह रामरेखा घाट से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसकी हत्या किसने और क्यूं की? यह सवाल पूरे दिन शहर में लोगों के मध्य घुमता रहा। साथ ही एक चर्चा भी सुनने को मिली। कुछ ने कहा इस घटना की वजह कोई महिला है। हालांकि लोगों के लिए आसान है, किसी को लेकर सवाल खड़े कर देना। लेकिन, इन बातों में कितनी सच्चाई है।
यह जानने के लिए पुलिस अधिकारियों से पूछा गया। सबने कहा एसपी स्वयं इस मामले को देख रहे हैं। अब तक की जांच में यह पता चला है। दो युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जो हत्या के बाद से ही फरार हैं। अर्थात ऐसा करने वालों की पहचान पुलिस ने कर ली है। लेकिन, उनका नाम नहीं बता रही। क्यूंकि फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी उसके लिए महत्वपूर्ण है। इसी वजह से कुछ कहने से बच रही है। वहीं विश्वस्त सूत्रों का कहना है वे दोनों भी शहर के ही रहने वाले हैं। हालांकि जब तक पुलिस इसका खुलासा नहीं करती। ऐसे कयाश लगते ही रहेंगे।






























































































