‌‌‌ छठ घाट बनाने के दौरान युवक तालाब में डूबा, मौत

0
1004

– ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव, परिवार में मातम
बक्सर खबर। तालाब में डूबन से मंगलवार को युवक की मौत हो गई। यह दुखद घटना धनसोई थाना के बन्नी गांव की है। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार प्रेमजीत सिंह (20) अपने मित्रों के साथ गांव के उत्तरी टोला के समीप स्थित तालाब के पास छठ घाट बनाने गया था। उसके साथी नहाने लगे। वह भी उनके साथ था। लेकिन, अचानक गहरे पानी में डूब गया। ऐसा होता देख आस-पास के लोगों ने आवाज लगानी शुरू की।

मदद के लिए कुछ लोग मौके पर आए। उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। यह सूचना जैसे ही युवक के घर वालों को मिली। वे दहाड़े मार रोने लगे। कहां तो घर में त्योहारों को लेकर परिवार में उल्लास था। वह मातम में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही धनसोई की पुलिस भी मौके पहुंची। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया दोपहर के वक्त यह दुखद घटना हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here