बक्सर से पटना ले जाए गए थे हथियार, बलवंत की भूमिका अहम

0
6232

-शायद अब सीधे चल नहीं पाएगा चंदन मिश्रा हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी
बक्सर खबर। चंदन मिश्रा हत्याकांड का वांटेड बक्सर का रहने वाला बलवंत अब पुलिस की गिरफ्त में है। उसके पैर में गोली लगी है। अब वह शायद ही सीधा चल पाए। चक्की थाना के लीलाधर पुर गांव का रहने वाला मुख्य आरोपी। एक दिन पहले आरा जिला के बिहियां से सटे कटेया में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ। इसके पैर व हाथ में गोली लगी है। सूत्र बताते हैं, अब यह शायद ही सीधा चल पाए। क्योंकि पुलिस की गोली इसके पैर में लगी है। 22 जुलाई की सुबह जब मुठभेड़ की खबर आई। पूरे बिहार की निगाह टीवी चैनलों पर जा टिकी।

पुलिस ने अपने प्रेस नोट में बस बताया। आरा जिला के ग्राम कटेया, थाना बिहियां के समीप मुठभेड़ में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। दो को पैर व हाथ में गोली लगी है। घायलों में बलवंत व दूसरा था रविरंजन, ग्राम चकराही, थाना बिहिया, जिला आरा। यह दोनों 17 जुलाई को पटना में हुई हत्या की वारदात में शामिल थे जिसमें बलवंत को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। यही हथियार की खेप लेकर पटना पहुंचा था। जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने पारस अस्पताल की हत्या में किया। जिन दो बाइक का इस्तेमाल हत्या में किया गया। वह भी चोरी की गई थी। पुलिस ने उनमें से एक बरामद कर ली है।

यह जानकारी अब तक की घटना के बाद छनकर सामने आई है। लेकिन, जिन बिंदुओं पर पुलिस की जांच अभी चल रही है। उसमें एक बात अहम है। इतने हथियार एक साथ उपलब्ध किसने कराए। क्या बक्सर में कोई ऐसा है, जिसने हथियार अथवा उसके लिए धन मुहैया कराया। इसकी गहनता से जांच चल रही है। चंदन मिश्रा की हत्या भले ही दो गिरोह के आपसी वर्चस्व की लड़ाई हो। लेकिन, जिस तरह बिहार की राजधानी में यह घटना हुई। उसने पुलिस की शाख पर सवाल खड़े किए हैं। इस वजह से ताबड़तोड़ कार्रवाई का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here