आतंकवाद के खिलाफ गरजे हिंदू , पाकिस्तान का झंडा जलाया

0
145

पहलगाम में हिंदू यात्रियों की हत्या के विरोध में निकला आक्रोश मार्च                                                        बक्सर खबर। शुक्रवार की शाम शहर आक्रोश की आवाज से गूंज उठा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की स्थानीय इकाई ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर विशाल आक्रोश मार्च निकाला। किला मैदान से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक, रामरेखा घाट रोड,पीपी रोड, ठठेरी बाजार,मेन रोड होते हुए स्टेशन रोड स्थित ज्योति प्रकाश चौक तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान “भारत माता की जय”, “जय श्री राम”, “वंदे मातरम”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

प्रदर्शनकारियों ने ज्योति प्रकाश चौक के समीप पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला और पाकिस्तानी झंडा जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इसके साथ ही बलिदान हुए हिंदू यात्रियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति हेतु दीप प्रज्वलित किए गए एवं मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ सिद्धनाथ मिश्र ने कहा कि “यह हमला केवल यात्रियों पर नहीं, भारत की आत्मा पर हमला है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवादियों को ऐसी सजा दी जाए कि उनके पुरखे भी याद करें।” उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस बर्बरता को कभी स्वीकार नहीं करेगा और आतंकवाद के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा।

पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

इस आक्रोश मार्च को बक्सर उत्थान मंच का भी समर्थन मिला। मंच के संयोजक मुकुंद सनातन ने कहा कि यह केवल एक संगठन का नहीं, संपूर्ण राष्ट्रवादियों का आंदोलन है। प्रदर्शन में कन्हैया पाठक प्रांत सत्संग प्रमुख,संजय राय विभाग मंत्री, ईश्वर दयाल जिला मंत्री, विनोद उपाध्याय जिला सह अध्यक्ष,अवधेश पाण्डेय, बलराम मिश्रा,उमाशंकर पांडे, सौरभ सिन्हा, तुलसी चौधरी,रोहित यादव,पंकज उपाध्याय,सिद्धार्थ पांडे,ओमकार गुप्ता,मनोज केशरी,मयंक राज,विकी चौधरी,चंदन चौधरी,सोनू चौधरी,दिलीप वर्मा,प्रद्युम्न प्रसाद,चंदन जी,रमेश चौधरी,विजय जायसवाल,राजीव कुमार वर्मा,अक्षय ओझा,अवधेश कुमार पांडे,गौरव कुमार,हिमांशु पाठक,गंगाधर सर्राफा,राघवेंद्र चौबे आदि शामिल रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here