राज्य वुशू प्रतियोगिता में 63 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल बक्सर खबर। मुजफ्फरपुर के तिरहुत फिजिकल कॉलेज स्थित रविनंदन सहाय मेमोरियल इंडोर हॉल में 12 से 14 मई तक आयोजित 15वीं राज्य वुशू सीनियर, जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता में जिलें के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 63 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया। जिले से 23 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में शामिल हुआ, जिसकी अगुवाई दल प्रबंधक राजू कुमार और तकनीकी पदाधिकारी मुकेश कुमार व राम रतन पाठक ने की। खास बात यह रही कि इस दल के 21 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर साबित कर दिया कि मेहनत और जोश के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।खिलाड़ियों ने कुल 63 अंक अर्जित किए, जो उन्हें दूसरे स्थान पर लाने के लिए काफी था। प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, लेकिन बक्सर का प्रदर्शन सबसे दमदार नजर आया।
जानिए किसने कौन सा पदक जीता,सब जूनियर बालक वर्ग अंडर 45 केजी: राजा कुमार – कांस्य पदक। सब जूनियर बालिका वर्ग अंडर 26 केजी: रिद्धि सिंह – कांस्य पदक, अंडर 39 केजी: अंजली कुमारी – कांस्य पदक, अंडर 48 केजी: राजलक्ष्मी गुप्ता – स्वर्ण पदक। जूनियर बालक वर्ग अंडर 48 केजी: धनंजय सिंह – रजत पदक, अंडर 56 केजी: रुस्तम सिंह – स्वर्ण पदक, अंडर 70 केजी: अमित यादव – रजत पदक। जूनियर बालिका वर्ग अंडर 45 केजी: शालू कुमारी – कांस्य पदक, अंडर 48 केजी: लक्ष्मी कुमारी – स्वर्ण पदक, अंडर 52 केजी: शिवानी कुमारी – रजत पदक। ताईजीकौन (तवलू इवेंट): पल्लवी कुमारी – स्वर्ण पदक, सीनियर महिला वर्ग, अंडर 48 केजी: प्रियांशु कुमारी – स्वर्ण पदक, अंडर 52 केजी: अमीषा कुमारी – स्वर्ण पदक,अंडर 56 केजी: दीक्षा कुमारी – स्वर्ण पदक, अंडर 60 केजी: निधि कुमारी – स्वर्ण पदक, अंडर 65 केजी: माया कुमारी – स्वर्ण पदक,अंडर 70 केजी: सानिया भारती – रजत पदक। सीनियर पुरुष वर्ग अंडर 52 केजी: लव शर्मा – रजत पदक, अंडर 56 केजी: श्याम रजक – स्वर्ण पदक, अंडर 60 केजी: प्रिंस कुमार शर्मा – कांस्य पदक। बक्सर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, महासचिव मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक, हेरिटेज स्कूल के निदेशक डॉ प्रदीप पाठक, बुद्धा हॉस्पिटल के निर्देशक भीर्गुनाथ यादव, संघ के सदस्य सागर कुमार, ओमकार पासवान और अन्य पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को दिल से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ ने राज्य व केंद्र सरकार से अपील की है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन दिया जाए ताकि आने वाले वर्षों में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चमक बिखेर सकें।