-हाल हेठुआ पंचायत का, जन प्रतिनिधि बने मूकदर्शक
बक्सर खबर। भलुहा-हेठुआ मार्ग हेठुआ गांव के समीप सड़क पर पानी बह रहा है। इसकी एक मुख्य वजह अतिक्रमण है। और रही सही कसर जनप्रतिनिधियों की लापरवाही पूरी कर रही है। हेठुआ और ननौरा गांव के मध्य का यह नजारा है। यहां सड़क पानी बहता है। आने-जाने वालों को परेशानी होती है। पंचायत मुखिया मौन हैं। विधायक नए बने है। सुनने में आया है उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। लेकिन, अभी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस इलाके के रहने वाले झबबू राय बताते हैं। यह पानी खेत का नहीं नाली का है।
लेकिन, आस-पास के लोग भी इसके लिए फिक्रमंद नहीं। यह सारा पानी एक व्यक्ति की जमीन में जाता था। उन्होंने अपनी तरफ की मेड़ उंची कर दी है। क्योंकि इससे उनकी फसल को नुकसान होता था। खेती-किसानी बर्बाद होती थी। अब सड़क ही नाली बन गई है। स्थानीय पंचायत को इस पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, उचित समाधान नहीं निकाला जा रहा। राजपुर प्रखंड प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। तब जाकर लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।






























































































