कांग्रेस नेताओं की पुण्यतिथि व जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

0
46

———–जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम                                                                 बक्सर खबर। मेन रोड स्थित जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय परिसर में मंगलवार को दो दिग्गज नेताओं की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोटन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि लोटन चौधरी गरीबों, पिछड़ों और बेरोजगारों की आवाज रहे। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति में संघर्ष को अपना जीवन समर्पित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे जाति नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के नेता थे। सच्चे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और बौद्धिक चेतना को राजनीति से जोड़ा। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद ओझा, संजय कुमार दुबे, महेंद्र चौबे, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, जयराम राम, महिमा शंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, मोहन मिश्रा, राजू कुमार, अजय यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोकी मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here