-प्रयागराज के कलाकारों के भजनों से गुंजायमान होगा गंगा तट, राष्ट्र रक्षा यज्ञ और महाआरती के साथ होगा समापन बक्सर खबर। शहर के सती घाट मंदिर प्रांगण में रविवार दोपहर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग विभागों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोपहर 2:30 बजे से सती घाट के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन-जागरण अभियान को गति दी जाएगी, ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें। आयोजन समिति ने इसे सर्व हिन्दू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित करने का संकल्प दोहराया। मंगलवार को दोपहर से प्रयागराज के नामचीन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात संतों एवं विद्वतजनों का आशीर्वचन होगा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र रक्षा यज्ञ, मां गंगा एवं भारत माता की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। समिति ने बक्सरवासियों से अपील की है कि सभी हिन्दू भाई-बहन सपरिवार सम्मेलन में भाग लेकर आयोजन को भव्य और दिव्य बनाएं। बैठक में कन्हैया पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, धीरज जयसवाल, मनोज गुप्ता, विजय राजभर, राम रामायण गोंड, देवेंद्र शर्मा पप्पू, अवनींद्र कुमार, विजय जी, ओम प्रकाश गुप्ता, अजीत वर्मा, विवेक सिंह, दीपक अग्रवाल, शिव जी खेमका, मुकेश खरवार, लक्ष्मण शर्मा, गौरव कुमार, अवधेश पाण्डेय, रोहित मिश्रा, संदीप जयसवाल, उमाशंकर गुप्ता, रहा बाबू, देवांशू शेखर, राहुल शर्मा, विष्णु यादव, विकास जयसवाल, रतन वर्मा, रवि कांस्यकार, रामबाबू जायसवाल, माधव चंद्र श्रीवास्तव, गोलू, प्रकाश वर्मा, गोविंद प्रजापति, कंचन देवी, चिंटू वर्मा, विशाल वर्मा, राजू गुप्ता उपस्थित रहे।































































































