बक्सर खबर। सिकठी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निशांत कुमार सिंह उर्फ पुना सिंह ने पंचायत के वार्ड सदस्य को पीट दिया। क्योंकि सुजातपुर गांव के रहने वाले वार्ड दो के सदस्य सुनिल कुमार सिंह ने उनकी पत्नी से बहस कर ली थी। उनकी पत्नी पंचायत की मुखिया हैं और वे स्वयं पैक्स अध्यक्ष हैं। शिकायत करने वालों ने मारपीट के अलावा लूट का आरोप भी लगाया है। पीड़ित का कहना है। आज पंचायत भवन पर जीविका समुह द्वारा बैठक बुलाई गयी थी। में उसमें शामिल होने गया था। वहां पंचायत मुखिया गुड़िया देवी भी मौजूद थी। किसी बात को लेकर उनसे कहा सुनी हुई।
उन्होंने अपने पति को बुला लिया। वे अपने भाई अमरिश के साथ आए। मेरे उपर पिस्तौल तान दी। फिर लाठी-डंडे से पीटा। वहां से चलते समय सोने की चैन व सात हजार रुपये भी छीन लिए। धनसोई पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। हालाकि कुछ लोगों ने कहा। इस मामले में राजनीति हुई है। मारपीट का आरोप तो समझ में आता है। सोने की चेन व सात हजार रुपये की लूट पचती नहीं। वैसे सूत्रों के अनुसार पुना सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे वार्ड सदस्य सुनिल के साथ बहुत से लोग थाने आए थे। सब यही कह रहे थे। इसके साथ गलत हुआ है।
































































































