-डुमरांव में रहे थे प्रचारक, उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। जीवन पर्यंत समाज व राष्ट्र की सेवा की और अंत समय में स्वयं का दधीचि दान कर दिया। ऐसा किया है सरस्वती विद्या मंदिर डुमरांव के पूर्व प्राचार्य राधा मोहन सिंह ने। उन्हें श्रद्धांजलि देने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा व भाजपा के संगठन मंत्री हरेन्द्र प्रताप के अलावा कई विधान सभा सदस्य पहुंचे। राधा मोहन सिंह का जन्म वैसे तो भोजपुर जिला के बंधु छपरा में हुआ था। लेकिन, वे संघ के प्रचारक बनने के उपरांत कई वर्षों तक राष्ट्र सेवा में रहे। इसके उपरांत उन्होंने विद्या मंदिर में विद्यालय का कार्य देखना प्रारंभ किया।
कुछ समय के उपरांत वे डुमरांव विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बने। लंबे समय तक यहां काम किया। और आज 5 दिसंबर को अपने पैतृक गांव में सदा के लिए आंखे बंद कर लीं। संगठन के प्रति उनकी लगन व सदाचार भरा जीवन सबको प्रेरित करने वाला रहा। उन्होंने स्वयं का शरीर पर भी अंत समय में मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। दधीचि दान की इस व्यवस्था में शरीर के उन अंगों का चिकित्सा विभाग उपयोग करता है। किसी जरूरतमंद को शरीर के अंग दान किए जाते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक संजय चौरसिया, डुमरांव के विधायक राहुल सिंह आदि लोग शामिल थे।



























































































