बक्सर खबर। एनएच 84 पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल अवधेश कशेरा (70) बुरी तरह घायल हो गए। सूत्रों की माने तो मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार को अपराह्न तीन बजे के उपरांत औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव के मोड के समीप हुई। पुलिस के अनुसार वे अहिरौली गांव के निवासी थे। कुछ जरुरी काम से बक्सर शहर गए थे। वहां से शाम में घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। इसका पता नहीं चल पाया।































































































