-पीड़ित शिक्षिका ने थाने में दी शिकायत, क्या चोर को पकड़ पाएगी पुलिस
बक्सर खबर। स्टेशन के पास सोमवार को अपराह्न चार बजे के लगभग अनोखी चोरी की घटना हुई। एक महिला जो पेशे से शिक्षक हैं। स्टेशन से स्कूटी ले घर के लिए चली। लेकिन, उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इतने में एक युवक आया और स्वयं को मेकिनिक बता मदद के लिए कहा। उन्होंने भरोसा किया और स्कूटी उसके हवाले किया। धक्का देते हुए वह स्कूटी को कमलदह सरोवर के पास स्थित बाइक दुकान पर ले गया। वहां मरम्मत का काम हुआ। वाहन स्टार्ट हो गया। महिला मिस्त्री को उसकी मजदूरी देंने लगी। इतने में उक्त युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। यह देख महिला के मुंह से चीख निकली। लेकिन, वह युवक तो चोर निकला। ई रिक्शा लेकर थाने पहुंची और अपनी घटना बताई।
पीड़िता ज्योति राय शहर के सटे कृतपुरा गांव के निवासी हैं। और ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र में बतौर शिक्षक कार्य करती हैं। वहीं आने जाने के क्रम में प्रतिदिन अपनी स्कूटी स्टेशन के पास स्थित बाइक स्टैंड में खड़ी करती हैं। लोगों का मानना है, बाइक चोरों का गिरोह स्टैंड तक सक्रिय हैं। इस घटना ने शहर में बाइक चोरों के बढ़ते आतंक और हौसले को भी दर्शाता है। जिले की पुलिस के लिए यह घटना एक चुनौती की तरह है। क्योंकि ऐसी घटनाएं आए दिन शहर में होती रहती हैं। अपने आपको तेजतर्रार घोषित करने वाली पुलिस कभी ऐसे चोरों पर कार्रवाई करते हुए नहीं दिखती है। जिसका परिणाम है, अब चोर आंखों के सामने चकमा देकर वाहन की चोरी करने लगे।



































































































