कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा ने नगर परिषद क्षेत्र में संभाली कमान बक्सर खबर। शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस पार्टी की ओर से “माई बहिन मान योजना” को लेकर महिलाओं के बीच जोरदार जनजागरण अभियान चलाया गया। बुधवार को वार्ड नंबर 22, 23 और 24 में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में लगभग 300 महिलाओं का पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर और मिस कॉल के जरिये कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि यह योजना कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 6 जून को गयाजी में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान शुरू की गई थी। अब इसे बक्सर सहित पूरे प्रदेश में तेजी से फैलाया जा रहा है।
वार्ड संख्या 35, 36, 37 और 38 में 8 जून को इस योजना का शुभारंभ किया गया, जिसमें करीब 400 महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। यहां भी अभियान का नेतृत्व डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा ने किया। कार्यक्रम में मुन्नू भाई और नेहाल भाई की भी विशेष सहभागिता रही। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं को बताया कि यह योजना उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। दोनों दिनों के कार्यक्रम में अजय कुमार ओझा, पल्लू खान, रमेश राम, मधुकर किशोर, दिनेश कुमार पासवान, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, बीना देवी, सबीना बेगम, नाजिया खातून, सानिया खातून, सानिया बेगम, सावित्री देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।