‌‌‌दो गाड़ी वाले आपस में भिड़े, उनकी गोली से छात्र घायल

0
2084

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह कालोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर दो वाहन गुजर रहे थे। दोनों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। एक पक्ष वाले उनके उपर पत्थर चलाने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। उनके द्वारा चलायी गई गोली से एक छात्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची। लेकिन, उससे पहले स्थानीय लोगों ने उस छात्र को सदर अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार नौंवी कक्षा का छात्र राजवर्द्धन वीर कुंवर सिंह कालोनी का रहने वाला है। वह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। उसके पिता का नाम अखिलेश राय व मां का नाम प्रभावती देवी है। जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति भाड़े की गाड़ी चलाता है। वह स्कार्पियो लेकर जा रहा था। इसी बीच कार वालों से उसका विवाद हो गया। ऐसा करने वाले लोग कौन थे। पुलिस इसका पता लगा रही है। वहीं घायल छात्र के बारे में पूछने पर लोगों ने बताया किशोर को गोली हाथ में लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here