– एनएच 319 पर हुई दुर्घटना, चालक-खलासी सुरक्षित
बक्सर खबर। दो ट्रकों की हुई टक्कर में एक जल गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक-खलासी सुरक्षित हैं। यह राहत वाली खबर है। घटना सोनवर्षा थाना के टिकपोखर गांव की है। सूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 (मोहनिया-आरा पथ) एक ट्रक तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। लेकिन, दूसरा ट्रक जो पीछे से आ रहा था। सामने खड़े (डंपर) लोहे के डाला वाले ट्रक में जा टकराया। टक्कर भीषण थी। टक्कर मारने वाले का इंजन व केबिन टूट गए। और उसमें आग लग गई।
चालक खलासी को चोटें आई। लेकिन, वे सही सलामत वाहन से निकल गए। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने से छोटा अग्निशमन दस्ता वहां गया। लेकिन, तेल के कारण आग धधक रही थी। उस पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सहायता बुलानी पड़ी। सोनवर्षा पुलिस के अनुसार दुर्घटना शनिवार तड़के की है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस ट्रक में आग लगी। वह यूपी का था और पटना की तरफ जा रहा था। यह दुर्घटना मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने के कारण हुई। सड़क पर वाहन खड़ा करना भी अपराध है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बावजूद इसके ट्रक चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।






























































































