-28 सितंबर से दो नवंबर तक होगा परिचालन
बक्सर खबर। त्योहार के समय में बिहार और क्षारखंड के मध्य दो पूजा स्पेशल ट्रेने चलेंगी। एक ट्रेन रांची से आरा आएगी। दूसरी टाटानगर जमशेदपुर से बक्सर तक चलेगी। रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली दोनों ट्रेनों का रूट अलग-अलग होगा। इनके परिचालन के समय अवधि 28 सितंबर से 2 नवंबर तक की गई है। हालांकि इनका फेरा रोज नहीं लगेगा। सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 089639 व 40 रांची से आरा जाएगी। इसका रूट बोकारो, गया, सासाराम, बिक्रमगंज होते आरा का है। वहीं दूसरी ट्रेन 08183/84 टाटा से बक्सर आएगी।
बिहार के बहुत से लोग झारखंड में रहते हैं। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी। इसका परिचालन 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। प्रत्येक शुक्रवार को यह टाटा से चलेगी और शनिवार को शाम 5:15 बजे वापस बक्सर से टाटा के लिए रवाना होगी। छठ, दिवाली के मौके पर इसे चलाने की योजना रखी गई है। इससे त्योहार के समय में घर आने वालों को सुविधा होगी। पूर्व से भी एक ट्रेन बक्सर से टाटा के माध्य चलती है। जो रात तीन बजे के लगभग यहां से टाटानगर जाती है।