अहियापुर हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया समर्पण

0
7128

आज एक और आरोपी के यहां होगी कुर्की की कार्रवाई   बक्सर खबर। राजपुर थाना के अहियापुर तिहरे हत्याकांड के दो नामजादा आरोपियों ने आज शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से हुई बातचीत में पता चला इस घटना के आरोपी महेंद्र सिंह ग्राम अहियापुर एवं रसेन के रहने वाले सलीम अंसारी ने समर्पण किया है। फिलहाल छह आरोपियों के नाम से कुर्की का वारंट जारी है।

जिनमें से तीन मनोज, संतोष व कुणाल यादव के घर का सामान जप्त कर लिया गया है। खिड़की दरवाजे भी तोड़ दिए गए। इसकी कई खबरें डिजिटल मीडिया में  गुरुवार को ही आ गई थी। पुलिस की माने तो इस घटना के एक अन्य आरोपी बटेश्वर सिंह ग्राम रामपुर के यहां आज शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा दो लोगों द्वारा न्यायालय में समर्पण की सूचना प्राप्त हुई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here