-गांव के ही युवकों ने की थी टेंट वाले की हत्या
बक्सर खबर। राजपुर के जमौली गांव में आठ दिसम्बर की रात टेंट कर्मी बबन राम की हत्या हुई थी। रौनी गांव के इस युवक का शव नौ तारीख की सुबह जमौली नहर के पास मिला था। हत्या के बाद पुलिस पर आरोप लग रहे थे। लोगों ने सड़क जाम किया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। एसडीपीओ गोरख राम के अनुसार गिरफ्तार मानिक चंद व अमित शर्मा उसके गांव के हैं। तीनों एक दूसरे को जानते थे।
घटना की रात इनके बीच बाइक को लेकर विवाद हुआ। मानिकचंद की बाइक बबन ने एक जगह छिपा दी। वह गाड़ी तलाशने लगा। उसने बबन ने कहा कुछ खर्चा करो गाड़ी मिल जाएगी। उसने खर्च किया, तीनों में साथ मिलकर खाया-पिया। उसके बाद विवाद हो गया। दोनों ने मिलकर बबन का गला मफलर से घोट दिया। लेकिन, उनको यह एहसास नहीं हुआ। उसकी मौत हो गई है। वे बाइक से लेकर उसे गांव जाने लगे। पुल के पास बाइक पलट गई। दोनों उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।


































































































