ट्रक ड्राइवर की हत्या, लोहे की रॉड लेकर उतरा था नीचे, दूसरे ने ऊपर चढ़ा दिया ट्रक

0
775

मऊ निवासी चालक की मौके पर मौत, ट्रक जब्त, आरोपी चालक गिरफ्तार                                                      बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दो ट्रक चालकों के बीच हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि एक चालक की जान चली गई। ओवरटेक को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया और एक ट्रक चालक को दूसरे चालक ने वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुराना भोजपुर में शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नो इंट्री खुलने के बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ था। इसी दौरान आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर एक ट्रक चालक ने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और हाथ में लोहे की रॉड लेकर दूसरे चालक को मारने के इरादे से उसकी ओर बढ़ने लगा।

इसी बीच दूसरे चालक ने ट्रक नहीं रोका और वाहन आगे बढ़ाते हुए उसे कुचल दिया। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी पंकज यादव पिता- रामायण यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here