– सात लोगों के नामांकन हुए थे रद्द, चुनाव चिह्न जारी
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा आज सोमवार को नाम वापस लिया जाना था। अपराह्न चार बजे के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी विद्यानंद सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया। कुल तीन लोगों ने अपना नाम वापस लिया है। जिसमें बक्सर सीट से अमरेन्द्र पांडेय निर्दलीय, ब्रह्मपुर से जन सुराज के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश तिवारी, डुमरांव से करतार सिंह यादव निर्दलीय। इससे पहले 18 को कुल सात लोगों के आवेदन अस्वीकृत हुए थे।
जिसमें बक्सर सीट से पांच लोगों का नाम शामिल था। इसके अलावा डुमरांव में दो लोगों का आवेदन अस्वीकृत हुआ था। अब जो उम्मीदवार बच गए हैं। उनमें बक्सर से 15, डुमरांव से 16, राजपुर से 13 और ब्रह्मपुर से आठ हैं। इनके नाम अगर आप जानने चाहते हैं तो नीचे सूची दी गई है। उसे देख सकते हैं। इसमें सर्वाधिक चर्चा जन सुराज के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश की है। क्योंकि उन्होंने लोजपा को समर्थन दिया है। उसकी अलग रिपोर्ट भी आपको बक्सर खबर में मिलेगी।

































































































