– रेल एसपी ने कहा स्वर्ण आभूषण खरीदने वाला भी बना आरोपी
बक्सर खबर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को पीसी में यह जानकारी रेल एसपी अनंत कुमार राय ने दी। उन्होंने कुल तीन लोग दबोच गए हैं। इनमें से एक स्वर्ण कारोबारी है। जिसने लूट के आभूषण खरीदे थे। उसने वह सामान भी रेल पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दिनेश पाठक निवासी पीसी कॉलेज, मूल निवासी आदित्यपुर गुमटी, जमशेदपुर झारखंड तथा भोले शंकर पासवान उर्फ योगेश कश्यप निवासी पांडेय पट्टी, थाना मुफस्सिल, मूल निवासी ग्राम खरवनिया, अगडेर, रोहतास। खरीददार दुकानदार का नाम अमित वर्मा निवासी नालंबद टोली, थाना बक्सर नगर।
एसपी ने बताया इन दोनों ने 17 जनवरी को फतुहा पटना व सात फरवरी 26 को बक्सर सवारी गाड़ी में यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। यह दोनों पहले से शराब तस्करी का काम करते थे। मौका देख रेल में लूट की घटना को भी अंजाम देने लगे। शिकायत दर्ज होने के उपरांत मैंने रेल डीएसपी दानापुर के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले का सफल उद्भेदन किया। पूछने पर एसपी ने कहा, इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कुछ शराब से जुड़े मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। इनके पास से दस हजार रुपये, चाकू, लूट की सामग्री व लाइट गन जैसा पिस्टल बरामद हुआ है।































































































