-मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम तो उठाया कदम
बक्सर खबर। सिपाही भर्ती का मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी हुआ। इसमें अपना नाम न देख अशोक कुमार (27) इतना निराश हुआ की उसने अपनी जान दे दी। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव की है। जब उसका शव सदर अस्पताल पहुंचा तो उसके साथ दर्जनों की संख्या में गांव और आस-पास के युवक पहुंचे। पूछने पर पता चला वह बहुत होनहार था और पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण भी देता था।
शुक्रवार की दोपहर जब परिणाम सामने आए तो वह युवकों के साथ मैदान में अभ्यास कर रहा था। अपना नाम नहीं देखा वे सीधे घर लौट आया। किसी को भनक तक नहीं लगी। उसके बाद कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया। सूचना के अनुसार वह दहिवर निवासी प्रकाश सिंह का तीसरा पुत्र था। पूछने पर उसके छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि शायद वे असफल होने से बहुत निराश थे। यह उनका दूसरा प्रयास था। जिसके सदमें से बाहर नहीं निकल सके।
































































































