बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में पांच जनवरी को सीएसपी संचालक से पांच लाख 80 हजार रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इसका तीसरा आरोपी पप्पू यादव भी जेल पहुंच गया है। उसने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण न्यायालय के समक्ष बीते दिन समर्पण कर दिया। इसकी सूचना एएसपी राज ने मीडिया ने को दी।
उनके अनुसार पप्पू यादव पुत्र मुन्ना यादव, ग्राम अकालपुर का रहने वाला है। इससे पहले भरत यादव नथुनी का डेरा व विश्वा माली उर्फ रमेश छठिया पोखरा (दोनों थाना डुमरांव) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि तब लगभग डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए थे। शेष चार लाख रुपये कहां गए, पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है।































































































