बक्सर खबर। दो युवक बाइक से कृष्णाब्रह्म की तरफ जा रहे थे। उनके साथ चार-पांच लोगों ने रास्ते में मारपीट की। घटना रविवार सुबह की है। घायल मनजीत व विवेक सिंह अरक गांव के निवासी हैं। उनके साथ यह घटना कृष्णाब्रह्म थाना के भरत पांव गांव के समीप हुई। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
सूचना के अनुसार इनके साथ मारपीट करने वाले भी अरक गांव के ही हैं। उनमें राजेश व विशाल का नाम सामने आया है। इनके खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जिसमें पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया है कि हम लोग कृष्णाब्रह्म जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने घेर कर मारपीट की और बीस हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली। वैसे घटना की मुख्य वजह जो भी हो। एक घायल की हालत देखकर पता चला कि मारपीट तगड़े में हुई है। सूत्रों ने बताया दोनों घायल चक्की के पूर्व जिला पार्षद के घर से संबंध रखते हैं।































































































