-एक दिन पहले की एसपी ने दी थी चेतावनी
बक्सर खबर। व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। इसकी चेतावनी एक पहले अर्थात गुरुवार को पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने दी थी। जिसकी खबर प्रमुखता के साथ बक्सर खबर ने प्रकाशित की थी। बावजूद इसके इस तरह के भ्रामक संदेश और भड़काउ वीडियो यहां से वहां भेजने का सिलसिला जारी है।
आज शुक्रवार को ऐसी ही एक मामले में धनसोई पुलिस ने धर्मेन्द्र माझी को गिरफ्तार किया है। यह युवक छत्तुपुर गांव का निवासी है। सदर डीएसपी सतीश कुमार के अनुसार इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने धनसोई साइबर सेनानी ग्रुप में गलत संदेश भेजा था। इस लिए आप भी यह जान लें। किसी भी ग्रुप में अनावश्यक संदेश न भेजें। पूरी जानकारी के लिए एसपी द्वारा जारी निर्देश का वीडियो यहां दिया गया है। आप उसे ध्यान से सुन लें।




































































































