‌‌‌परिवार वाले गए थे खेत पर करने काम, पीछे किशोरी की हत्या

0
245

-मां की शिकायत पर पांच नामजद, दुष्कर्म की आशंका
बक्सर खबर। राजपुर गांव में गुरुवार की दोपहर के वक्त सनसनी फैल गई। वजह घर में मौजूद अकेली किशोरी की किसी ने हत्या कर दी। यह बात जब गांव वालों को पता चली तो वहां भारी भिड़ जमा हो गई। यह घटना राजपुर थाना के ही स्थानीय दलित टोला की है। अनीता जिसकी मौत हुई है। वह राजपुर दलित टोला के रहने वाले आशीष राम की पुत्री थी। घर वालों को दोपहर दो बजे के लगभग यह पता चला। वह घर के पास मृत पड़ी है। तत्काल इसकी सूचना राजपुर थाने को दी गई। कुछ मिनट के बाद पुलिस भी वहां आ धमकी।

क्योंकि थाना से घटना स्थल पैदल दूरी पर था। घर वालों ने पुलिस की पूछताछ में बताया। हम लोग खेत पर काम करने गए थे। अनीता बकरियां चरा रही थी। उस समय दिन के दस बज रहे होंगे। दोपहर के वक्त वह पड़ोस के युवक के बुलावे पर वहां गई थी। ऐसा आस-पास के लोगों ने पूछताछ में बताया है। ऐसी संभावना है कि, गुड्डू राम के पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। इस शिकायत को आधार मान पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया।

मृतका की मां ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है, पड़ोस के युवक के साथ वह कुछ समय से काफी मेलजोल रख रही थी। यह घटना इस तरफ भी इशारा कर रही है। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सदर एसडीपीओ धीरज कुमार को इसकी सूचना दी गई। वे भी मौके पर आए और एफएसएल की टीम भी। सबकी जांच में यह पता चला, किशोरी की मौत हत्या प्रतीत हो रही है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here