विवादों में घिरा जदयू के सिमरी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव, पूर्व अध्यक्ष की प्रदेश से शिकायत

0
325

-दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर बना दिया तीसरे को अध्यक्ष
बक्सर खबर। जदयू पार्टी जिले में संगठन का चुनाव करा रही है। इसी कड़ी में सबसे पहले प्रखंड अध्यक्षों का निर्वाचन हो रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सिमरी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। लेकिन, वहां के निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक पर घोर धांधली के आरोप लगे। कुल तीन लोगों ने नामांकन किया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष नंदजी राम, अनूप राम व रमेश पासवान शामिल थे। इसके उपरांत निर्वाचन अधिकारी जयराम कुंवर व पर्यवेक्षक राजकुमार निषाद ने घोषणा की। नंदजी राम व अनूप राम का नामांकन फार्म गलत है। इस लिए रमेश पासवान को अध्यक्ष घोषित किया जाता है।

यह सुनते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंद जी राम इसका विरोध करने लगे। उनका दावा था, यह कौन सी चुनाव प्रक्रिया है। जिसमें आप लोग नामांकन गलत बता रहे हैं। उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में वोटिंग कराई जाए। जिसको अधिक मत आएंगे वह निर्वाचित होगा। लेकिन, दोनों चुनाव अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और वहां से चलते बने। इस विषय को लेकर नंदजी राम उनके साथ देने वाले लोगों ने प्रदेश कार्यालय को इसकी सूचना दी। यहां मनमानी हो रही है। जबरन किसी को अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

प्रदेश के चुनाव अधिकारी ने शिकायत सुनने की बात कही और उन्हें पटना आने की सलाह दी। सूचना के अनुसार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदजी राम आज सोमवार को अपनी शिकायत लेकर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार से मिले और उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। ऐसे व्यक्ति को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया गया है। जिसका आचरण गलत है। इस संबंध में सिमरी प्रखंड के निवासी वरिष्ठ जदयू नेता विनोद राय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रविवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में चुनाव के लिए बैठक आयोजित थी। जहां एक पूर्व विधायक के इशारे पर इस तरह की धांधली हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here