-पिछले कई माह से बार-बार छात्रा को कर रहा था परेशान
बक्सर खबर। चचेरा भाई बहन को परेशान कर रहा था। बार-बार ऐसी घटना हो रही थी। अंतत: परेशान किशोरी ने घर वालों को सूचना दी और मामला थाने तक गया। बासुदेवा थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना इसी थानाक्षेत्र की है।
किशोरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है। यह मेरे साथ छेड़खानी कर रहा था। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने पत्रकारों को बताया आरोपी ब्रजेश कुमार को हिरासत में लेकर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पॉक्सो एक्ट में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।





























































































