अटल स्मृति दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी वाजपेई जी का जन्मोत्सव

0
52

-पार्टी कार्यालय में आयोजित होगा महाभोज, सभी विधायक होंगे शामिल
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अटल स्मृति दिवस के रुप में मनाएगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। उन्होंने कहा पार्टी के निर्देशानुसार कल श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मोत्सव को “अटल स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही  विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह भोज भी आयोजित किया गया है।

भुवन ने कहा कि बक्सर विधानसभा के भाजपा विधायक आनंद मिश्रा, राजपुर विधानसभा के जदयू विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधानसभा जदयू विधायक राहुल सिंह तथा ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अध्यक्ष ने कहा हमारा लक्ष्य पूरे जिले का विकास है। ब्रह्मपुर से प्रत्याशी रहे हुलास पांडेय के नेतृत्व में ब्रह्मपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाऐगा। अटल जी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव का कार्यक्रम भी किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निर्भय राय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता (उपाध्यक्ष), विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण (महामंत्री), सुनील सिंह, दीपक पाण्डेय, आशानन्द सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here