‌‌‌ तालाब में डूबने से छात्र की मौत, एक दिन बाद मिला शव

0
469

-बुलानी पड़ी एनडीआरएफ की टीम, गांव में शोक
बक्सर खबर। तालाब में डूबने से छात्र की मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। लेकिन, शव एक दिन बाद एसडीआरएफ की मदद से बरामद हो सका। मृत छात्र अंकित कुमार (10) बनेग गोला थाना के बुनियादी टोला गांव निवासी उमेश यादव का पुत्र था। ग्रामीण सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार गुरुवार को जब वह विद्यालय से घर आ रहा था। तभी उसके साथ अनहोनी हो गई। समय गुजरने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। विद्यालय के रास्ते में स्थित तालाब के समीप उसका स्कूल बैग मिला।

जिसे देखकर लोगों को आशंका हुई। हो न हो यह तालाब में डूब गया है। गांव वालों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन, शव नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आज शुक्रवार को प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उसने सघन तलाशी अभियान चलाया। तब जाकर अंकित का शव मिला। घर में एक दिन पहले से ही रोना-धोना मचा था। बच्चे का शव देखकर पूरा गांव दुखी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here