बक्सर खबर। एसएससी की परीक्षा में दूसरे की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी आज शुक्रवार ो गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक का नाम अमित कुमार है। वह कैमुर का रहने वाला है। जो बक्सर के सोनवर्षा गांव निवासी मुकेश कुमार की जगह परीक्षा देने गया था। औरंगाबाद के परीक्षा केन्द्र से उसे गिरफ्तार किया गया। इनकी चालाकी पकडऩे वाली टीम ने असली और नकली दोनों मुकेश को दबोच लिया। उन्हें देखकर पता ही नहीं चल रहा था। वास्तविक कौन है।
सकल-सुरत एक नहीं थी। बावजूद इसके उन्होंने ऐसा गेटअप बनाया था कि दूर से हर कोई चमका खा जाए। अर्थात बाल मुंडा, एक रंग की टी शर्ट व कपड़े पहन दोनों एक से दिख रहे थे। पूछताछ में पता चला इनके बीच की सेटिंग आरा निवासी राकेश कुमार ने की थी। इस एवज में 30 हजार रुपये भी लिए गए थे। अमित कुमार कैमूर निवासी है जो स्कॉलर है। पैसे लेकर यह एग्जाम पास करवाता है। लेकिन, आज वह पकड़ा गया।




































































































