खेल-कूद प्रतियोगिता में फाउंडेशन स्कूल के छात्रों ने जीते 20 मेडल

0
53

शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को दिया मेडल और प्रमाणपत्र                                                                बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में मंगलवार को हाल ही में सम्पन्न जिला खेल-कूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 3200 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया था। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में फाउंडेशन स्कूल के खिलाड़ियों ने 20 मेडल और ट्रॉफी जीतकर सभी को चौंका दिया था। चार दिनों तक चले इस आयोजन में आधे से अधिक पदक केवल इसी विद्यालय ने अपने नाम किए। प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण सहित सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पूरे समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय का वातावरण रोमांचित रहा।

इन शानदार उपलब्धियों के साथ विद्यालय के एथलेटिक्स और खो-खो टीमों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये खिलाड़ी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, एकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है। हमारे विद्यार्थियों ने विद्यालय ही नहीं, पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन स्कूल का लक्ष्य छात्रों का सर्वांगीण विकास है जहां शिक्षा के साथ खेल, नैतिकता और नेतृत्व के गुण भी विकसित हों। इस अवसर पर एसके तिवारी, सरदार सिंह, इमरान खान, डॉ. एसके दुबे, रामायण राय, अनिल ओझा, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अजय तिवारी, बीरेंद्र प्रधान, बंदना मैडम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

फोटो – सम्मान समारोह में शामिल फाउंडेशन स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक

विभिन्न खेलों में फाउंडेशन के खिलाड़ियों की उपलब्धियां: बास्केटबॉल U-14 (बालक वर्ग) – उपविजेता बास्केटबॉल U-17 (बालक वर्ग) – विजेता U-14 बालिका वर्ग 200 मीटर व 400 मीटर – दिव्या कुमारी (दोनों में स्वर्ण) U-14 बालक वर्ग – मोहित कुमार (रजत) बैडमिंटन U-14 बालिका वर्ग – सौम्य समृद्धि (स्वर्ण) शॉट-पुट U-17 बालक वर्ग – कमल नयन (स्वर्ण) 400 मीटर U-14 बालक वर्ग – हर्षित कुमार (कांस्य) 400 मीटर U-17 बालक वर्ग – रीशु यादव (रजत) वुशु बालिका वर्ग – दिव्या कुमारी, राजलक्ष्मी गुप्ता (स्वर्ण) ताइक्वांडो बालिका वर्ग – शारदा कुमारी, अंजली कुमारी (स्वर्ण) जैवलिन थ्रो U-17 बालक वर्ग – कमल नयन (रजत) खो-खो U-14 (बालक वर्ग) – उपविजेता खो-खो U-14 (बालिका वर्ग) – उपविजेता खो-खो U-17 (बालक वर्ग) – विजेता और वॉलीबॉल U-14 (बालक वर्ग) – विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here