सामाजिक समरसता दिवस की पूर्व संध्या पर एबीवीपी ने जलाए एकता के दीप

0
46

कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने दिया सौहार्द व राष्ट्रनिर्माण का संदेश                                                                बक्सर खबर। सामाजिक समरसता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहर के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रियांशु शुभम ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार ने किया। मौके पर मौजूद एबीवीपी के जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि दीपोत्सव के माध्यम से कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सामाजिक एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया है।

खेलो इंडिया के प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने दीपोत्सव को सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर बताया। वहीं एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि परिषद सभी वर्गों के विद्यार्थियों को साथ लेकर सकारात्मक और सहयोगी समाज के निर्माण में निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दुर्गेश पांडेय ने किया। मौके पर अभिनंदन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आदित्य गुप्ता, ऋषि नंदन दुबे, हिमांशु कश्यप, दिव्यांशु मिश्र, निर्भय ओझा, सुधांशु ओझा, प्रकाश पाठक सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here