-बेहतर करने वाले शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
बक्सर खबर। देहरादून पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार जासो रोड स्थित विद्यालय की शाखा में पहुंचे। उनके हाथों विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित कराया। उनका भी जोरदार स्वागत हुआ। अपने संबोधन में एसडीएम ने कहा, आप लगन के साथ पढ़ाई करेंगे। तो आप भी आने वाले समय में स्वयं का भविष्य तय करेंगे, साथ ही देश अपने देश का भी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया। आप अपने पुस्तकों पर ध्यान दें। और पूरे दिन की दिनचर्या तय करें। इससे आपके दैनिक जीवन में अनुशासन विकसित होगा।
छात्रों ने बाल मेले में पर्यावरण प्रदूषण और हरित ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिसकी सबने प्रशंसा की। क्योंकि बच्चे भी मौजूदा चुनौतियों को समझ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अरुण मोहन भारवि ने की। विद्यालय के निदेशक मनोज सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन संजय सागर ने किया। मेले के समापन पर प्रधानाध्यापक प्रमोद ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सुरभी ओझा, सेजल सिंह, शिल्पी पांडेय, दिलीप पाठक, अमन कुमार आदि शिक्षकों ने छात्रों के साथ मिलकर समारोह को भव्यता प्रदान की।































































































