विज्ञान प्रदर्शनी में ग्लोबल विजडम स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने जीता दिल

0
24

एआई रोबोट और ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम जैसे मॉडलों से छात्रों ने दिखाई भविष्य की झलक                                बक्सर खबर। शहर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर नवमी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रस्तुति ने अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पीसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेश दत्त सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम, एआई रोबोट, हाइड्रोलिक मशीन, सुसाइड फैन, प्लास्टिक रिवर्स वेंडिंग मशीन, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर, सीजन मॉडल, ब्रिज मॉडल, वाटर फ्लड सिस्टम, क्रॉप प्रोटेक्शन सिस्टम, एक्लिप्स मॉडल, वाटर साइकिल मॉडल, ट्रैफिक सिस्टम, वाटर प्यूरीफिकेशन मॉडल, हिंग ज्वाइंट मॉडल सहित अनेक उपयोगी व नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सामाजिक व वैज्ञानिक महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय निदेशक प्रकाश पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या निशा राय द्वारा किया गया।

डॉ. महेश दत्त सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर छात्र को दो मूलमंत्र अपनाने चाहिए, सीखो और उसका उपयोग करो। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित न रहकर व्यवहारिक जीवन में उपयोगी होना चाहिए। बच्चों की प्रस्तुति और आत्मविश्वास की उन्होंने सराहना की।सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 9) के परिणाम प्रथम स्थान: एआई रोबोट (कक्षा 8), ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम टाइमली (कक्षा 9) द्वितीय स्थान: वाटर फ्लड मशीन (कक्षा 7), ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट (कक्षा 6) तृतीय स्थान: ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर (कक्षा 9), एयर डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम (कक्षा 8)

जूनियर वर्ग (कक्षा 1 से 5) के परिणाम प्रथम स्थान: सोलर एवं लूनर एक्लिप्स मॉडल (कक्षा 5) द्वितीय स्थान: हाइड्रोलिक क्रेन (कक्षा 2) तृतीय स्थान: वाटर साइकिल मॉडल (कक्षा 1)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here