-गिरफ्तारी के बाद हाजत से निकल भागा था शातिर
बक्सर खबर। आठ माह से फरार चल रहा डकैती के दो मामलों का वांछित अपराधी साधु यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को इसकी जानकारी एएसपी सह डुमरांव के एसडीपीओ राज ने दी। साधु आरा जिला के ग्राम शिवपुर, थाना धनगाई का निवासी है। पुलिस को इसे गिरफ्तार करने में बड़ी तैयारी करनी पड़ी।
एएसपी ने बताया कि इसके खिलाफ सोनवर्षा व बगेन में पहले से डकैती के मामले दर्ज हैं। आठ माह पहले इसकी गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन, शौच के बहाने यह बाहर गया और हथकड़ी सरका कर भाग निकला। उस मामले में तीसरी प्राथमिकी मुरार थाने में दर्ज की गई। फिलहाल मुरार थाने ने उसी मामले में इसे जेल भेजा है।

































































































