-तफ्तीश में जुटी पुलिस, क्लिनिक में हुई घटना
बक्सर खबर। ग्रामीण चिकित्सक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना सोनवर्षा बाजार में हुई है। मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोग डाक्टर अमित कुमार (30) के क्लिनिक पहुंचे तो यह पता चला कि डाक्टर फंदे पर लटके हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोनवर्षा ओपी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा एक्सरे रुम में वे फंदे से लटके पड़े हैं। सबका अनुमान है। सोमवार की रात ही उन्होंने फांसी लगाई होगी।
सूत्रों के अनुसार अमित बक्सर नगर के सटे मुफस्सिल थाना अंतर्गत आने वाले चकरहसी गांव के मूल निवासी हैं। सोनवर्षा में उन्हें लोग हड्डी चिकित्सक के रुप में जानते थे। लेकिन, उनका परिवार छत्तीस गढ़ के रायगढ़ में रहता है। इस जिले में उनकी ससुराल नावानगर के गिरधर बरांव में हैं। वे अपना क्लिनिक एक युवक के साथ मिलकर साझेदार के रुप में चला रहे थे। पुलिस उसका इंतजार कर रही है। जिससे उनके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। फिलहाल शव क्लिनिक में ही पड़ा हुआ है।



































































































