—भलुआ गांव में जुटे कार्यकर्ता, 6 मुद्दों पर हुई गहन चर्चा बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के भलुआ गांव में गुरुवार को तेजनारायण पाण्डेय उर्फ हल्ला पाण्डेय के हाता में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले की चारों विधानसभा में प्रदेश राजद द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 6 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश से आए पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, प्रदेश महासचिव और युवा राजद के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा राजद के मीडिया सेल प्रमुख बेलाल खान ने युवा नेताओं को सोशल मीडिया पर पार्टी की बातों को सही ढंग से रखने के टिप्स दिए। संदेश की पूर्व विधायक आरती देवी ने संगठन पर विस्तार से बात की, जबकि पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लालू राज और वर्तमान परिवेश में अंतर स्पष्ट किया।
प्रदेश महासचिव मो. आदिव रिजवी ने बूथ मैनेजमेंट पर विस्तृत जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा 17 महीने में किए गए कार्यों का उल्लेख किया और जनता के बीच इन कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने तेजस्वी सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह, और वृद्धा पेंशन 1500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया। राजपुर विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संतोष भारती, अनिल कुमार सिंह और तेजनारायण पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, श्वेता पाठक, पूजा कुमारी, छेदी लाल राम, हीरामन राम, धनपति चौधरी, निर्मल सिंह कुशवाहा, शिवबचन सिंह, धर्मराज चौहान, मनोज ठाकुर, राजू यादव, हरेराम यादव, रामनाथ सिंह, शिरंग सिंह, रामाकांत यादव, मनीष मौर्य, रामनरेश मौर्य, राजेंद्र मौर्य, जवाहरलाल पासवान और सुभाष यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।