बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड में चलने वाले राइस मिल में सोमवार को दुर्घटना हुई। एक मजदूर बायलर पर काम रहा था। वहां से नीचे गिर पड़ा। उसे शायद अंदरुनी चोट लगी थी। साथी मजदूर व कर्मी उसे सदर अस्पताल लेकर आए। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद साथी मजदूर उसे लेकर वापस लौट गए। पूछने पर यह पता चला उसका नाम मंगल है। वह कहां का रहने वाला है। इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली। संभवत: यह इलाका इटाढ़ी थाना की सीमा में आता है। लेकिन, वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली।































































































