-42 वार्डो में से 19 महिलाओं के लिए आरक्षित
बक्सर खबर। नगर परिषद चुनाव की के लिए मंगलवार को आरक्षण रोस्टर का जारी किया गया। इसकी सूची अनुमंडल, नगर परिषद में प्रकाशित कर दी गई है। कुल 42 वार्डों में से 19 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अगर हम बात सामान्य महिला वर्ग की करें तो कुल 14 तथा अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए पांच सीटें आरक्षित हैं। जिला प्रशासन ने जो सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी थी। उसी को अनुमोदित कर भेज दिया गया है।
किसी तरह का बदलाव वहां से नहीं हुआ है। हालांकि पूरी सूची खबर के साथ संलग्न है। उसका अवलोकन पाठक भी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक डुमरांव की सूची सामने नहीं आई है। लेकिन, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है डुमरांव नगर परिषद की सूची भी जल्द प्रकाशित होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पहले चरण में बक्सर के साथ ही चौसा व ब्रह्पुर नगर पंचायत का चुनाव भी होगा। दूसरे चरण में डुमरांव व इटाढ़ी का चुनाव हो सकता है।



































































































