रामेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगी भगवान वामन की भव्य रथयात्रा

0
232

—चरित्रवन आश्रम में हुई बैठक, तैयारियों पर बनी रणनीति                                                                  बक्सर खबर। भगवान वामन की जन्मभूमि बक्सर में आगामी चार सितंबर यानी वामन द्वादशी को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर के चरित्रवन स्थित श्री त्रिदण्डी स्वामी आश्रम में भगवान वामन चेतना मंच की ओर से बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज दूबे और संचालन प्रमोद चौबे ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्र, रिंकु सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वामन द्वादशी पर परंपरागत रूप से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने त्रिमुहानी घाट पहुंचते हैं। इसी दिन भगवान वामन की भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा। रथयात्रा की शुरुआत रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ होगी। इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सोमेश्वर स्थान स्थित वामनेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां भव्य आरती और प्रसाद वितरण होगा।

सांध्यकाल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में इस बार अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान वामन की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। बैठक में दयानंद उपाध्याय, संजय ओझा, डॉ श्रवण तिवारी, प्रकाश पांडेय, सरोज तिवारी, मनोज तिवारी, पियुष पांडेय, चमन द्विवेदी, आशुतोष चतुर्वेदी, कमलाकर ओझा, नागेश दत्त पांडेय, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय, संतोष पांडेय, राकेश दुबे समेत अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here