रामानुजन जयंती पर सजा गणित का मेला, बच्चों ने दिखाया हुनर

0
47

सरस्वती शिशु मंदिर में गणितीय प्रदर्शनी, प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन                                                         बक्सर खबर। शहर के नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में गणित मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता और गणितीय समझ देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलन कर एवं रामानुजन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंती प्रमुख उपेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि

ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है और गणित जैसे विषय के प्रति रुचि बढ़ती है। गणित मेला के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गणितीय प्रोजेक्ट और मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने पहले और बाद की संख्याएं, एलजेब्रा के सूत्र, समय से जुड़े गणितीय नियम समेत कई विषयों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। वहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभय पांडेय, द्विजेश सिंह, सुशील कुमार, रोहिणी कुमारी, पूनम सिंहा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here