बक्सर खबर। पूज्य जीयर स्वामी जी का बक्सर में आगमन हो गया है। 27 तारीख की संध्या वेला में चरित्रवन स्थित त्रिदण्डी देव समाधी स्थल पर पधारे। यहां दो दिसम्बर तक उनका प्रवास रहेगा। अपने गुरुदेव भगवान भारत के महान संत त्रिदण्डी जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले यज्ञ में शामिल होने के लिए उनका आगमन हुआ है। दोपहर बाद 4 बजे से 6 बजे के बीच उनकी कथा भी समाधी स्थल पर होगी। स्वामी जी के दर्शन के लिए श्रद्धालु दोपहर बारह से दो बजे के बीच वहां जा सकते हैं।































































































